राज्यपाल रमेन डेका ने पर्यावरण को लेकर जताई बड़ी चिंता, लोगों से की खास अपील

स्वतंत्र बोल
रायपुर, 16 मई 2026: कबीरधाम प्रवास के दौरान शनिवार को उस समय कलेक्ट्रेट परिसर में हलचल बढ़ गई, जब राज्यपाल श्री रमेन डेका अचानक पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचे। कुछ ही देर में पूरा माहौल हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से गूंज उठा। राज्यपाल ने खुद आम का पौधा रोपकर लोगों को ऐसा संदेश दिया, जिसकी चर्चा अब पूरे जिले में हो रही है।

ad

कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आम का पौधा लगाया और नागरिकों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अब सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है।

youtube

राज्यपाल ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर समय रहते प्रकृति की रक्षा नहीं की गई, तो आने वाले समय में गंभीर परिणाम देखने पड़ सकते हैं। उन्होंने लोगों से पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।