21 घंटे तक अंधेरे में डूबा था गांव! CM साय तक पहुंची खबर और फिर रातोंरात बदल गई तस्वीर

 

ad

स्वतंत्र बोल
जशपुर , 16 मई 2026: जशपुर जिले के मटासी गांव में अचानक फैले अंधेरे और पानी संकट के बीच उस वक्त बड़ी राहत मिली, जब मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने मामले में तुरंत हस्तक्षेप किया। करीब 21 घंटे तक बिजली गुल रहने से पूरा गांव परेशान था और भीषण गर्मी में लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही थीं।

youtube

जानकारी के मुताबिक ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव की बस्ती पूरी तरह अंधेरे में डूब गई थी। बिजली बंद होने से पेयजल व्यवस्था भी ठप हो गई थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गांव में हालात ऐसे हो गए थे कि लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।

CM तक पहुंची शिकायत, तुरंत हुआ एक्शन

जैसे ही इस समस्या की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंची, उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देश जारी कर जल्द से जल्द बिजली बहाल करने को कहा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विद्युत विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई और गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी गई।

रोशनी लौटते ही गांव में दिखी राहत

बिजली बहाल होते ही गांव में फिर से रोशनी लौट आई और बंद पड़ी पेयजल व्यवस्था भी सामान्य हो गई। लंबे समय से परेशान ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि समय पर समाधान मिलने से यह भरोसा मजबूत हुआ है कि राज्य सरकार आम लोगों की परेशानियों को लेकर सजग और प्रतिबद्ध है।