स्वतंत्र बोल
रायपुर 05 मई 2026. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपैक्स बैंक) के एमडी की छुट्टी हो सकती है। बैंक के एमडी कमलनारायण कांडे पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार से बैंक में पदस्थ है, और मौजूदा प्राधिकृत अधिकारी के साथ उनका तालमेल नहीं बैठा रहा है ऐसे में खबरें है कि उन्हें उनके मूल विभाग वापस भेज दिया जाएगा।
अपैक्स बैंक में प्राधिकृत अधिकारी सीनियर बीजेपी नेता केदारनाथ गुप्ता है जो विगत साल भर से बैंकिंग को लेकर नए प्रयास कर रहे है, बताते है कि किसी कामो को लेकर गुप्ता और कांडे में बीच सामंजस्य नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद गुप्ता ने कमलनारायण कांडे को हटाने का आग्रह सहकारिता मंत्री केदार कश्यप से और सीनियर अधिकारियो से किया है। अपैक्स बैंक और सहकारिता विभाग में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है, कमीशनखोरी और भ्रष्ट कर्मियों के कारनामो का असर मंत्री और प्राधिकृटी अधिकारी केदार पर हो रहा है। जिला सहकारी बैंक रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ , बरमकेला और अंबिकापुर इसके ज्वलंत उदाहरण है। ऐसे में गुप्ता अपने किसी करीबी अधिकारी को अपैक्स बैंक का एमडी बनाना चाहेंगे।
ओएसडी और एमडी-
कमलनारायण कांडे वर्तमान में अपैक्स बैंक के एमडी और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी के पद पर है, सूचनाएं तो उन्हें एमडी के साथ ओएसडी के पद से हटाने की है.. अगर ऐसा हुआ दो पद खाली होंगे और कुछ सवाल भी जन्म लेंगे कि आखिर एक साथ दोनों पदों से विदाई क्यों ? अपेक्स बैंक में चल रही चर्चाओं के अनुसार उमेश तिवारी एमडी बन सकते है, और अभिषेक तिवारी को ओएसडी बनाने के लिए लॉबिंग की जा रही है। उमेश अभी आरसीएस में पोस्टेड है और अभिषेक अपैक्स बैंक मुख्यालय में। अभिषेक वही अधिकारी है जिस पर बरमकेला अपैक्स बैंक घोटाले में शामिल शाखा प्रबंधक ने पैसा मांगने का आरोप लगाया है। शाखा प्रबंधक दिगंबर बाघमार ने शपथ पत्र देकर अभिषेक तिवारी और अन्य पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है।



