स्वतंत्र बोल
रायपुर 27 अप्रैल 2026. भारत माला मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की जाँच टीम अब मंत्रियो और विधायको तक पहुंच रही है। टीम ने सोमवार सुबह बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कुरुद विधायक अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के कुरुद स्थित घर में छापेमारी की। सुरक्षा बलों के साथ पहुंची ईडी की टीम चंद्राकर के घर में जाँच पड़ताल कर रही है। धमतरी में राईस मिलर रोशन चंद्राकर के घर भी पहुंची है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
उधर अभनपुर में कारोबारी गोपाल गाँधी के घर और ऑफिस में भी जाँच टीम पहुंची है। दुर्ग विशाखापट्टनम कॉरिडोर में अभनपुर सब डिवीजन में अधिकारियो और जमीन दलालो ने मिलकर अरबो रुपये का घोटाला किया है,जिसमे रोशन चंद्राकर गोपाल गांधी और भूपेंद्र चंद्राकर के शामिल होने की चर्चा है। इन्हे मुआवजे के रूप में करोडो रुपये मिले है।
