प्रमोशन के लिए नारियल: राजस्व विभाग के अधिकारीयो से किसने माँगा नारियल ? क्या पैसे लेकर हो रहा प्रमोशन ?

स्वतंत्र बोल
रायपुर 02 अगस्त 2025.  राजस्व विभाग में ट्रांसफर, पोस्टिंग के बाद प्रमोशन में बड़ा खेल चल रहा है। अधिकारियो को प्रमोशन लेने नारियल भेंट करना पड़ रहा है, तब जाकर उन्हें पद्दोन्नती मिल रही है। राजस्व महकमे के नायब तहसीलदार और तहसीलदारों को पदोन्नति लेने नारियल देने का टास्क मिला हुआ है , जिसके बाद से अधिकारी सोशल मीडिया व्हाट्सप में ग्रुप में बनाकर नारियल इक्कठा करने में जुटे है। राजस्व अफसरों के अनुसार नारियल कोडवर्ड है, एक नारियल का मतलब एक लाख रुपये होता है, ऐसे में अधिकारी जिन्हे प्रमोशन बचा हुआ है वे नारियल (पैसा) इक्कठा करने में जुटे है। अधिकारियो के व्हाट्सप ग्रुप में वायरल चैट अनुसार सभी अधिकारी 3 से 4 नारियल जमा कर रहे है। स्वतंत्र बोल टीम ने व्हाट्सप चैट के कुछ नंबर्स पर फ़ोन कर नारियल के संबंध में जानकारी चाहा तो राजस्व अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे।

नारियल किसे भेंट करेंगे ?

राजस्व अधिकारियो के द्वारा पद्दोन्नती के लिए नारियल (पैसा) इक्कट्ठा किया जा रहा है, उस संकलित नारियल को किसे देंगे ? या किसने उन्हें नारियल इक्कट्ठा करने निर्देशित किया है ? अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। नियमानुसार अधिकारियो के प्रमोशन संबंधी फाइल विभागीय सचिव के माध्यम से विभागीय मंत्री तक जाती है, और मंत्री के अनुमोदन के बाद आदेश जारी होता है। ऐसे में नारियल (पैसा) क्या राजस्व सचिव और मंत्री  को दी जाएगी ? इसका जवाब अनुत्तरित है। राजस्व मंत्री श्री वर्मा पर पूर्व में पैसा लेकर पोस्टिंग करने का आरोप लग चूका है।

 

गिरफ्तार नन को जमानत, रिसीव करने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष