स्वतंत्र बोल
नारायणपुर, 11 मई 2025: जिले में अबूझमाड़ के छेरीबेड़ा की 2 छात्राएं JEE एडवांस के लिए चयनित हुई हैं। ये दोनों एकलव्य विद्यायल में पढ़ती हैं। फिलहाल दोनों छात्राएं 15 दिनों की विशेष कोचिंग के लिए दिल्ली में हैं। बताया जा रहा है कि 9 मई को दोनों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
दरअसल, पल्लवी बुई और बसंती सलाम की मेहनत, लगन और जज्बे ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। दोनों ने बताया कि टीचर्स ने उनके पीछे बहुत मेहनत की है। वहीं राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इन छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उन्हें अपने जीवन में एकलव्य विद्यालय छेरीबेड़ा के शैक्षणिक योगदान और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
राष्ट्रपति ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने कहा कि, यह पल उनके लिए बेहद प्रेरणादायक रहा। उन्होंने बताया कि यह सम्मान उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा, ताकि वे देश की प्रतिष्ठित IIT संस्थानों में प्रवेश कर एक सफल इंजीनियर बन सकें।
