स्वतंत्र बोल
रायपुर, 11 मई 2025: RSS नेता संजय तिवारी के बड़े भाई अनिरुद्ध प्रसाद तिवारी का निधन हो गया है, CM साय ने उनके निधन पर दुःख जताया है। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचार प्रमुख श्री संजय तिवारी जी के ज्येष्ठ भ्राता श्री अनिरुद्ध प्रसाद तिवारी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
ॐ शांति
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का ट्वीट – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचार प्रमुख संजय तिवारी जी के ज्येष्ठ भ्राता अनिरुद्ध प्रसाद तिवारी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर, अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!


