प्रभारी सुपरवाइजर को नोटिस, ठेकेदारो को दस-दस हजार जुर्माना

स्वतंत्र बोल
रायपुर 21 मार्च 2025:
नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय ने जोन के तहत कुशाभाउ ठाकरे वार्ड नम्बर 7 के प्रभारी सफाई सुपर वाइजर नरेश कुमार को दिनांक 17 से 19 मार्च 2025 तक लगातार तीन दिन बिना सूचना के ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने और इससे वार्ड में सफाई कार्य प्रभावित होने, स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की तैयारी हेतु उच्चाधिकारियों के वार्ड की सफाई व्यवस्था देखने लगातार आगमन को देखते हुए वार्ड क्षेत्र की ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के कारण नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की और से कारण बताओ नोटिस जारी कर अगले 3 दिन में अनुपस्थिति पर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैँ.