स्वतंत्र बोल
रायपुर 09 फरवरी 2025. प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर है। नगरीय चुनाव का प्रचार आज थम जाएगा। प्रकार के अंतिम दिन प्रत्याशी और कार्यकर्ताओ ने प्रचार में पूरा संसाधन झोंक दिया। प्रदेश के दस नगर पालिक निगमों सहित नगर पालिका और नगर पंचायतो में 11 फरवरी को मतदान होगा।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों की नींद उड़ा रखी है। निर्दलीयों से सबसे ज्यादा परेशान कांग्रेस है, जिसके अपने बागी होकर अपनों को चुनौती दे रहे है। प्रदेश के कांग्रेस और भाजपा में कांटे का मुकाबला है, सर्वाधिक रोचक मुकाबला नगर निगमों में है, राजधानी में बीते 15 सालो से बीजेपी अपना मेयर नहीं बना पाई है,, तो कांग्रेस को एक बार फिर उम्मीद है। धमतरी में कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी नहीं होने से बीजेपी को वाकओवर जैसे हालात है।
राजनीतिक अस्तित्व बचाने जुटे ढेबर-

राजधानी में निवर्तमान महापौर ऐजाज ढेबर अपनी राजनितिक अस्तिस्त्व बचाने जुटे हुए है। ढेबर पार्षद से महापौर बने और विधानसभा चुनाव में टिकट माँगते रहे। अब एक बार फिर पार्षद बनने लालायित है। ढेबर और उनकी पत्नी अर्जुमन ढेबर दो अलग अलग वार्डो से पार्षद चुनाव लड़ रहे है,, इस चुनाव में पूरी कांग्रेस पार्टी ने ढेबर से दूरी बनाया हुआ है। ढेबर का फोटो कांग्रेसी उम्मीदवारों ने अपने पोस्टर में लगाने की हिम्मत नहीं कर पाए। दरअसल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पहली बार राजधानी की चारो सीटों को हार गई, जिसके पीछे का कारण ढेबर को बताया गया था। ऐसे में कोंग्रेसी प्रत्याशी जोखिम उठाने से बचते रहे।


