स्वतंत्र बोल
रायपुर 09 फरवरी 2025. खाद्य एवम औषधि प्रसाधन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर उपायुक्त बने डॉ अजय शंकर कन्नौजे पर महिला कर्मियों द्वारा लगाए गए सेक्सुअल हरेशमेंट के आरोपों पर अब नियंत्रक खाद्य औषधि प्रसाधन जाँच नहीं करेंगे। नियंत्रक ने गंभीर शिकायतों पर जाँच करने की बजाये स्वास्थ्य विभाग को जाँच करने लिखा है।
डॉ अजय शंकर कन्नौजे पर उन्ही के मातहतों महिला कर्मियों ने बेहद गंभीर आरोपों लगाकर शिकायत मुख्यमंत्री जनदर्शन में किया था। जहा से स्वास्थ्य सचिव ने जाँच और कार्यवहाई करने कण्ट्रोलर फ़ूड एंड सेफ्टी को लिखा था, पर अब कंट्रोलर ने स्वास्थ्य विभाग को जाँच करने लिखा है। जिसके बाद विभाग केमहिला कर्मचारी भी हैरान है। महिला कर्मियों के अनुसार अय्याश उपायुक्त को बचाने सीनियर अधिकारियो द्वारा लिखा पढ़ी की जा रही है, महिला कर्मियों के अनुसार विशाखा कमेटी से जाँच करानी चाहिए।
महिला कर्मियों की शिकायत मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुंचने पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने स्वास्थ्य सचिव को जाँच करने लिखा था, स्वास्थ्य सचिव ने मामला खाद्य औषधि प्रसाधन विभाग का होने पर कंट्रोलर फ़ूड एंड सेफ्टी को लिखा, ताकि सही और निष्पक्ष जाँच हो। नियंत्रक द्वारा फाइल स्वास्थ्य को भेजने पर सवाल उठ रहा कि प्रभावशाली डॉ कन्नौजे के प्रभाव के चलते तो यह निर्णय लिया गया ? कांग्रेस सरकार में मंत्री का ओएसडी बनकर मलाई छानने वाले अधिकारी बीजेपी सरकार में तीन विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर काम करे तो उसे रसूखदार माना ही जायेगा। वर्तमान में नियंत्रक खाद्य औषधि प्रसाधन आईएएस चन्दन कुमार है।
उधर खाद्य औषधि प्रसाधन विभाग से स्वयं को हटाने की फरियाद करने के बाद भी डॉ कन्नौजे को विभागध्यक्ष ने उक्त पद से कार्य मुक्त नहीं किया है।


