PM नरेंद्र मोदी पहुंचे दिल्ली के नारायणा गांव, आम लोगों के साथ मनाया लोहड़ी का त्यौहार,देखिये तस्वीरें

PM नरेंद्र मोदी

PM नरेंद्र मोदी पहुंचे दिल्ली के नारायणा गांव, आम लोगों के साथ मनाया लोहड़ी का त्यौहार,देखिये तस्वीरें

स्वतंत्र बोल
दिल्ली ,13 जनवरी 2025:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोहड़ी समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली के नारायणा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित की और स्थानीय लोगों से बातचीत की।

पीएम मोदी बच्चों के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आए। इसके अलावा, उन्होंने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के आवास पर आयोजित पोंगल समारोह में भी भाग लिया। उन्होंने समारोह में भाग लेने वाले युवाओं और महिलाओं को भी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोहड़ी और पोंगल के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इन त्योहारों का सांस्कृतिक महत्व बताते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “लोहड़ी का सभी लोगों के लिए विशेष महत्व है, विशेषकर उत्तर भारत के लोगों के लिए। यह नवीकरण और आशा का प्रतीक है। इसका संबंध कृषि और हमारे मेहनती किसानों से भी है।”

 

वहीं केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के आवास पर पीएम मोदी ने समारोह में मौजूद कलाकारों से बातचीत की और उनका अभिवादन किया।

https://twitter.com/narendramodi/status/1878804616458170478?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1878804616458170478%7Ctwgr%5Ec8b1ea4959964168e6be1c037ce661f52be3a87b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fm.dailyhunt.in%2Fnews%2Findia%2Fhindi%2Foneindiahindi-epaper-dh6156c84bb4a54bf1b266ba387d97ac3f%2Fpmnarendrmodipahunchedillikenarayanaganvaamlogokesathmanayalohadikatyauhardekhiyetasvire-newsid-n647503399

 

उन्होंने लिखा, “अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी जी. किशन रेड्डी के आवास पर संक्रांति और पोंगल समारोह में शामिल हुआ। एक बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा।” उन्होंने संक्रांति और पोंगल के अवसर पर सभी को खुशहाली, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्ध फसल की शुभकामनाएं दीं।

जानिए, लोहड़ी और पोंगल का महत्व

लोहड़ी पर्व सिख समुदाय का प्रमुख त्योहार है, जो विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है। यह रबी फसलों की कटाई और सर्दियों के खत्म होने का प्रतीक है। वहीं, पोंगल का पर्व सूर्य देव को समर्पित है और यह सर्दियों की संक्रांति के अंत का प्रतीक है। इस दिन विशेष मीठी डिश पोंगल तैयार की जाती है, जिसे देवी-देवताओं को चढ़ाया जाता है।

 

https://twitter.com/narendramodi/status/1878819360049086633?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1878819360049086633%7Ctwgr%5Ec8b1ea4959964168e6be1c037ce661f52be3a87b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fm.dailyhunt.in%2Fnews%2Findia%2Fhindi%2Foneindiahindi-epaper-dh6156c84bb4a54bf1b266ba387d97ac3f%2Fpmnarendrmodipahunchedillikenarayanaganvaamlogokesathmanayalohadikatyauhardekhiyetasvire-newsid-n647503399