9 IFS अफसरों का तबादला, टाइगर रिजर्व की बदली कमान!

4531401 ifs

स्वतंत्र बोल
रायपुर 21 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। विभाग ने 9 भारतीय वन सेवा अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क और अलग-अलग वन मंडलों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

ad

तबादले के बाद कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण वन्यजीव क्षेत्रों की कमान सौंपी गई है। इनमें अचानकमार टाइगर रिजर्व, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, कांगेर घाटी और इंद्रावती टाइगर रिजर्व जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं।

youtube

सौरभ सिंह ठाकुर को हाथी रिजर्व सरगुजा की जिम्मेदारी, 2017 बैच के IFS अधिकारी सौरभ सिंह ठाकुर को गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर के उप संचालक पद से हटाकर हाथी रिजर्व, सरगुजा का उप संचालक बनाया गया है।

वहीं 2018 बैच के IFS अधिकारी दिनेश कुमार पटेल को मोहला से ट्रांसफर कर अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी का उप संचालक बनाया गया है।

गणेश यूआर को अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर के उप संचालक पद से हटाकर अनुसंधान एवं विस्तार वन मंडल, बिलासपुर का वनमंडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व के संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

तबादला सूची में गौतम पादीभर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वे अब कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर के संचालक होंगे।

वहीं सुमेध संजय सुरवणे को सुकमा से ट्रांसफर कर इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर का उप संचालक बनाया गया है।

एस. नवीन कुमार, जो कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक थे, उन्हें अब वन उप संरक्षक,पश्चिम भानुप्रतापपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इन अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

अभिनव कुमार— मुंगेली से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला
श्वेता कम्बोज — अंबिकापुर से गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर की उप संचालक
तन्मय कौशिक — रायगढ़ से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद राज्य के कई महत्वपूर्ण वन्यजीव अभयारण्यों, टाइगर रिजर्व और वन मंडलों में अधिकारियों की नई टीम जिम्मेदारी संभालेगी। माना जा रहा है कि इससे वन प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा।