बस्तर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 31 इलाकों में लहराएगा तिरंगा…

WhatsApp Image 2026 08 11 at 7.03.35 PM

स्वतंत्र बोल
रायपुर 11 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तीन दिवसीय ‘बस्तर तिरंगा यात्रा’ निकाली जाएगी। यह यात्रा 12 से 14 अगस्त तक बस्तर के उन इलाकों से होकर गुजरेगी, जो कभी नक्सल हिंसा के कारण बेहद संवेदनशील माने जाते थे।

ad

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान 31 प्रमुख स्थानों को शामिल किया गया है। इन स्थानों पर अतीत में माओवादियों द्वारा कथित तौर पर गंभीर और जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

youtube

विजय शर्मा ने कहा कि ‘बस्तर तिरंगा यात्रा’ का उद्देश्य इन क्षेत्रों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। यात्रा बस्तर के अति संवेदनशील और पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे इलाकों से होकर गुजरेगी।

तीन दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में स्थानीय लोगों की भागीदारी भी देखने को मिलेगी। सरकार की ओर से इसे बस्तर में शांति, बदलाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

12 से 14 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान 31 प्रमुख स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा और लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा।