स्वतंत्र बोल
रायपुर 18 अगस्त 2025 : राजधानी रायपुर के आरंग ब्लॉक के ग्राम पारागांव में सोमवार सुबह सनसनीखेज घटना हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर बने महानदी पुल से एक शादीशुदा महिला के छलांग लगाने की सूचना पुलिस को मिली। इस घटना की जानकारी मिलते ही आरंग पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और नदी में महिला की तलाश शुरू कर दी है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |

बातचीत के दौरान आरंग पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पुल पर महिला की स्कूटी खड़ी मिली है। वहीं रेलिंग में दुपट्टा बंधा हुआ था। इससे महिला की पहचान पारागांव निवासी स्वाति त्रिवेदी (27) के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसी ने महिला को कूदते हुए नहीं देखा है, लेकिन हालात देखकर गोताखोरों को उसकी तलाश में लगाया गया है।
2 वर्ष पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक स्वाति की शादी दो साल पहले रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी। उनका ढाई माह का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि वह रक्षाबंधन मनाने अपने मायके पारागांव आई हुई थी। घटना की सूचना परिजनों काे पुलिस ने दी है। सुबह से गोताखोर महिला की तलाश में जुटे हुए हैं।

महिला की तलाश जारी: निरीक्षक राजेश सिंह
घटना की पुष्टि करते हुए निरीक्षक राजेश सिंह ने दैनिक भास्कर टीम को बताया, कि सुबह से ही गोताखारों की टीम महिला की तलाश कर रही है। पुलिस से स्कूटी-दुपट्टा बरामद कर लिया गया है। महिला का शव अभी तक नहीं मिला है।
