चैतन्य बघेल की रिमांड एक दिन बढ़ी, कल फिर होगी सुनवाई

स्वतंत्र बोल
रायपुर 18 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को रायपुर स्पेशल कोर्ट ने 1 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा है। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद चैतन्य की 14 दिन की न्यायिक रिमांड आज खत्म हुई। चैतन्य बघेल को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट में चैतन्य बघेल की 5 दिनों की कस्टोडियल रिमांड की मांग की थी। लेकिन कोर्ट में कंडोलेंस होने के कारण चैतन्य बघेल को 1 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। ED की तरफ से लगाए आवेदन पर कल मंगलवार को फिर सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि पिछली सुनवाई 4 अगस्त को हुई थी। इस दरमियान कोर्ट ने चैतन्य को न्यायिक रिमांड पर भेजा था। इससे पहले चैतन्य की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में गिरफ्तारी को गलत बताते हुए चुनौती दी गई थी। हालांकि सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई से इनकार कर उच्च न्यायालय जाने के लिए कहा था। इसके बाद भूपेश और चैतन्य के वकील हर्षवर्धन परगनिहा ने याचिका दायर की है।

चैतन्य बघेल को 16.70 करोड़ रुपए मिले- ED

दरअसल, शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को भी आरोपी बनाया है। चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले हैं।

प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक शराब घोटाले से मिले ब्लैक मनी को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया गया। ब्लैक मनी को वाइट करने के लिए फर्जी निवेश दिखाया गया है। साथ ही सिंडिकेट के साथ मिलकर 1000 करोड़ रुपए की हैंडलिंग (हेराफेरी) की गई है।

राजधानी में रक्षाबंधन मनाने मायके आई महिला की नदी में छलांग लगाने की सुचना