बंद कमरे का खौफनाक सच! खिड़की से झांका तो फंदे पर झूल रहा था पति, घर में मचा मातम

स्वतंत्र बोल
सरगांव,26 अप्रैल 2026:
छत्तीसगढ़ के सरगांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिवार सदमे में है।

ad

मामला सरगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 मौहार पारा का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 40 वर्षीय नेतराम साहू के रूप में हुई है, जो दोपहर में भोजन करने के बाद अपने कमरे में चला गया था।

youtube

करीब एक घंटे बाद जब उसकी पत्नी योगेश्वरी को कुछ संदेह हुआ, तो उसने खिड़की से अंदर झांका। अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए—नेतराम कमरे के भीतर छत में लगे हुक से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के भाई कुमार साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नेतराम साहू कृषि कार्य से जुड़ा हुआ था, लेकिन उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल सामने नहीं आ पाया है।

यह घटना कई सवाल छोड़ गई है—आखिर बंद कमरे के अंदर ऐसा क्या हुआ, जिसने एक परिवार की खुशियां छीन लीं? पुलिस अब हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि इस दर्दनाक घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके