मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में शुरू हुई कैबिनेट की बैठक… बैठक खत्म होते ही सामने आएंगे बड़े निर्णय

स्वतंत्र बोल 
रायपुर, 29 अप्रैल 2026: प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ाने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की अहम बैठक मंत्रालय स्थित महानदी भवन में शुरू हो गई है। इस बैठक को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और कई बड़े फैसलों की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इस कैबिनेट बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी मंथन होने की बात सामने आ रही है, जिनका सीधा असर आम जनता पर पड़ सकता है।

बैठक में लिए जाने वाले फैसलों को लेकर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है, लेकिन माना जा रहा है कि कुछ बड़े और अहम निर्णयों पर मुहर लग सकती है। यही वजह है कि सभी की निगाहें इस बैठक पर टिकी हुई हैं।

कैबिनेट की बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से मंत्री प्रेस ब्रीफिंग के जरिए फैसलों की जानकारी देंगे। ऐसे में अब सबको इंतजार है उस घोषणा का, जो आने वाले समय में प्रदेश की दिशा तय कर सकती है।