राजधानी में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, आत्महत्या की आशंका

Whatsapp image 2025 08 01 at 114849 am

स्वतंत्र बोल
रायपुर 1 अगस्त 2025: प्रदेश की राजधानी रायपुर के नरदहा में एक नाबालिग की पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली है। मृतक नाबालिग गांव में ही चाय नाश्ता की दुकान चलाता था। 1 अगस्त की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर लटके देखा तो पुलिस को सूचना दी। यह मामला विधानसभा थाना इलाके का है।

ad

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को नीचे उतारा। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि नाबालिग आर्थिक तंगी से परेशान होकर जान दे दी। युवक आत्महत्या करने के लिए रस्सी खुद लेकर आया था। पुलिस इस मामले में जांच जारी है।

youtube

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

विधानसभा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का नाम सूरज यादव (17) हैं। वह नरदहा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक ने शुक्रवार सुबह 3-4 बजे के बीच आत्महत्या किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड की पुष्टि पुलिस ने आगे की जांच पड़ताल जारी है।

अवैध वसूली का अड्डा बना कुम्हारी टोल, गडकरी से मिलकर तत्काल बंद करने की मांग रखे बृजमोहन

पूछताछ में पता चलेगा कारण

पुलिस को युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी घरवालों को सौंप दी जाएगी। इस मामले में विधानसभा पुलिस युवक के परिवारजनों से पूछताछ कर रही हैं।