अवैध वसूली का अड्डा बना कुम्हारी टोल, गडकरी से मिलकर तत्काल बंद करने की मांग रखे बृजमोहन

WhatsApp Image 2025 07 31 at 19.08.24

स्वतंत्र बोल
रायपुर 31 जुलाई 2025: वरिष्ठ भाजपा के नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने रायपुर-दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की। सांसद ने कहा कि टोल प्लाजा बीते 10-12 सालों से अवैध रूप से संचालित है, जिससे आमजनता परेशान हो रही हैं।

ad

दरअसल सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री गडकरी को बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, इसके बावजूद यह पिछले 10-12 वर्षों से अवैध रूप से संचालित हो रहा है। इस कारण स्थानीय जनता को भारी असुविधा और लगातार जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।

youtube