चोरी हुआ ट्रैक्टर जंगल से बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल
रायगढ़, 01 मार्च 2025: जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए ट्रैक्टर और ट्रॉली को बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 05, घरघोड़ा निवासी गगन साहू (26) ने कल थाना घरघोड़ा में ट्रेक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने बताया कि करीब छह महीने पहले खेती कार्य के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर और ट्रॉली खरीदी थी, जिसे कंचनपुर निवासी बबलू उरांव चलाता था। इसे ड्रायवर बबलू ने बताया कि 27 फरवरी की रात उसने ट्रैक्टर को अपने घर के सामने शालीमार रोड पर खड़ा किया था, लेकिन सुबह छह बजे उठने पर देखा तो ट्रैक्टर गायब था। काफी तलाश के बाद भी ट्रैक्टर का पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
