स्वतंत्र बोल
रायपुर, 28 मई 2025: राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में स्थित प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार (राशन दुकान) में हुई ₹2,00,250 से अधिक की नगदी चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस संगीन चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक नाबालिग आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। चारों आरोपियों से चोरी की गई नगदी राशि बरामद कर ली गई है। इस चोरी की रिपोर्ट शादाब अली खान ने थाना मौदहापारा में दर्ज कराई थी।
उनके अनुसार, उनका प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार दुर्गा कॉलेज के पास स्थित है, जो हर सप्ताह सोमवार को बंद रहता है। दिनांक 26 मई की रात लगभग 10:00 बजे उन्होंने राशन सामग्री की बिक्री से प्राप्त नगदी रकम को काउंटर के दराज में सुरक्षित रखकर शटर को बंद किया और ताला लगाकर घर चले गए थे। अगली सुबह जब वे 27 मई को लगभग 9:00 बजे दुकान पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। अंदर जाने पर उन्हें पता चला कि काउंटर के दराज में रखी नगदी पूरी तरह से गायब थी। तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौदहापारा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305(ए), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की।


