57 बड़े अधिकारियों के ट्रांसफर के बीच संजीव कुमार को मिली जिम्मेदारी, रिटायरमेंट के बाद खाली हुई कुर्सी भरी

स्वतंत्र बोल
रायपुर,06 मई 2026:
देशभर में आयकर विभाग के बड़े स्तर पर हुए तबादलों के बीच छत्तीसगढ़ को नया आयकर आयुक्त मिल गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा जारी आदेश के तहत संजीव कुमार को छत्तीसगढ़ का नया मुख्य आयुक्त नियुक्त किया गया है।

ad

जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति उस पद पर की गई है जो 30 अप्रैल को देवरत्न कुमार के रिटायर होने के बाद से खाली था। इस महत्वपूर्ण पद पर अब संजीव कुमार की तैनाती के साथ ही विभाग में नई सक्रियता की उम्मीद जताई जा रही है।

youtube

बताया जा रहा है कि संजीव कुमार को दिल्ली से स्थानांतरित कर रायपुर भेजा गया है, जहां वे अब तक ओएसडी के रूप में कार्यरत थे। उनके पास प्रशासनिक अनुभव होने के चलते उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी आदेश में देशभर के कुल 57 आयकर आयुक्त और महानिदेशक आयकर अन्वेषण के तबादले किए गए हैं, जिससे विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल देखने को मिला है।

वहीं, सीजी-एमपी सर्किल के इंदौर रीजन में तरुण सीम को नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद अब नजर इस बात पर टिकी है कि नए आयुक्त के आने से छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की कार्यप्रणाली में किस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं और कर व्यवस्था को कितना मजबूत किया जाता है।