स्वतंत्र बोल
रायपुर 6 नवंबर 2026 :
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की तीनों कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 38 तरह के पदों का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर 2026 को रात 8 बजे से शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक फॉर्म भर सकेंगे।

ad

यह भर्ती छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के लिए होगी। कुल पदों में द्वितीय श्रेणी के 195 और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 1,306 पद शामिल हैं। विस्तृत भर्ती विज्ञापन 5 नवंबर को जारी किया गया है। इसे पावर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट cspc.co.in पर देखा जा सकता है।

youtube

DEO के 609 और कनिष्ठ अभियंता के 167 पद

इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के हैं। इसके लिए कुल 609 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें जनरेशन कंपनी के 95, ट्रांसमिशन कंपनी के 64 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 450 पद शामिल हैं।

कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के 167 पदों पर भी भर्ती होगी। इनमें जनरेशन कंपनी के 11, ट्रांसमिशन कंपनी के 32 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 124 पद हैं।

इंजीनियरिंग और तकनीकी पदों पर भी भर्ती

तकनीकी और अधिकारी संवर्ग में सहायक अभियंता के 152 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें मैकेनिकल के 26, इलेक्ट्रिकल के 92, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन के 10, कंप्यूटर साइंस के 2, सूचना प्रौद्योगिकी के 2 और सिविल के 20 पद शामिल हैं।

इसके अलावा इन पदों पर भी भर्ती होगी:

  • फायर ऑफिसर: 1 पद

  • सुरक्षा अधिकारी: 3 पद

  • शिफ्ट केमिस्ट: 6 पद

  • प्रोग्रामर: 3 पद

  • कनिष्ठ अभियंता मैकेनिकल: 12 पद

  • कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन: 9 पद

  • कनिष्ठ अभियंता कंप्यूटर साइंस: 1 पद

  • कनिष्ठ अभियंता सूचना प्रौद्योगिकी: 1 पद

  • कनिष्ठ अभियंता सिविल: 26 पद

फायर और सुरक्षा विभाग में भी मौके

पावर कंपनियों में फायर और सुरक्षा से जुड़े पदों पर भी भर्ती होगी। इनमें सब फायर ऑफिसर के 6, सुरक्षा निरीक्षक के 10, सुरक्षा उप निरीक्षक के 19 और फायर अटेंडेंट ग्रेड-II के 45 पद शामिल हैं।

फायर और सुरक्षा विभाग में भी मौके

पावर कंपनियों में फायर और सुरक्षा से जुड़े पदों पर भी भर्ती होगी। इनमें सब फायर ऑफिसर के 6, सुरक्षा निरीक्षक के 10, सुरक्षा उप निरीक्षक के 19 और फायर अटेंडेंट ग्रेड-II के 45 पद शामिल हैं।

अटेंडेंट (प्लांट) ग्रेड-III के विभिन्न ट्रेडों में भी पद निकाले गए हैं। इनमें फिटर के 84, टर्नर के 36, इलेक्ट्रीशियन के 90, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के 45 और इलेक्ट्रॉनिक्स के 45 पद हैं।

चिकित्सा और गैर-तकनीकी पदों की भी भर्ती

गैर-तकनीकी एवं चिकित्सा संवर्ग में निम्न पदों पर भर्ती होगी:

पद का नाम पदों की संख्या
लेखा अधिकारी/सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) 15
चिकित्सा अधिकारी 15
सहायक विधि अधिकारी 8
सहायक औद्योगिक संबंध अधिकारी 8
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (अंग्रेजी) 12
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिंदी) 13
सहायक लैब तकनीशियन 6
सहायक फार्मासिस्ट 25
सहायक स्टाफ नर्स 18
सहायक रेडियोग्राफर 3
सहायक ड्रेसर 5
सहायक ECG तकनीशियन 3

छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगा मौका

भर्ती विज्ञापन के मुताबिक, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता की शर्तें अलग-अलग निर्धारित हैं। इनकी जानकारी विस्तृत विज्ञापन में दी गई है। तीनों कंपनियों के साझा पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय कंपनियों की प्राथमिकता का क्रम देना होगा। अंतिम चयन मेरिट, अभ्यर्थी की प्राथमिकता और संबंधित कंपनी में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा।

26 नवंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 को शाम 8 बजे से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 26 नवंबर 2026 रात 11:55 बजे है। इसी समय तक आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अभ्यर्थी नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के जरिए शुल्क जमा कर सकेंगे। यह विस्तृत विज्ञापन पहले 7 अगस्त 2026 को जारी लघु विज्ञापन और 14 सितंबर 2026 को जारी संशोधन के आधार पर तैयार किया गया है। पावर कंपनी प्रबंधन ने अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन करने की सलाह दी है।