सहकार भारती का कार्यकर्त्ता सम्मेलन: राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- “सहकारिता में दलगत राजनीती नहीं होनी चाहिए, अनुशासन और समर्पण जरुरी”

स्वतंत्र बोल
रायपुर 02 अप्रैल 2025.  छत्तीसगढ़ सहकार भारती द्वारा पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्यादेवी होल्कर त्रिशताब्दी जयंती और सहकार भारती कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। राजधानी के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर से सहकार भारती और उसके विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय जोशी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर, राष्ट्रीय महिला प्रमुख रेवती ताई, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप और महापौर मीनल चौबे के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ की राजगीत से हुआ, जिसे सुप्रसिद्ध गायिका अलका चंद्राकर ने गाया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सहकारिता मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि ” हमारी सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में विशेष काम किया, 500 नए सहकारी समितियां खोली जा रही है। उन्होंने कुछ आकंड़े भी गिनाये और सहकार भारती के कार्यो की सराहना की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय जोशी ने “देश की 20 फीसदी से अधिक आबादी सीधे तौर पर सहकारिता से जुडी हुई है, देशभर में साढ़े आठ लाख से अधिक सहकारी समितियां है जिसमे 30 करोड़ लोग जुड़े हुए है। संघ के प्रचारक रहे लक्ष्मण राव इनामदार ने सहकारिता के दशा और दिशा के सुधार के इसका गठन किया। उन्होंने कहा कि” सहकारिता के प्रति समर्पित व्यक्तियों की जरुरत हमेशा रही है और सहकारिता में दलगत राजनीती नहीं होनी चाहिए। वर्तमान में 28 पप्रदेशो और 650 जिलों में सहकार भारती कार्यरत है।”

रेवती ताई ने अहिल्यादेवी होल्कर के गरिमामयी जीवन पर व्याख्यान दिया। रेवती ताई ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में काम कर अहिल्यादेवी होल्कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी। कम उम्र में विवाह और अल्पायु में ही विधवा होने के बाद भी वे निराश नहीं हुई। उन्होंने समाज को दिशा देने का काम किया।

सहकार भारती के नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पहला सम्मलेन था जिसमे प्रदेश के अधिकांश जिलों से सहकारिता से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता पहुंचे थे। कार्यकर्ता में सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चंद्रवंशी, महामंत्री कनीराम जी, कार्यक्रम के संयोजक अमित परगनिहा थे। कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यालय मंत्री सौरभ शर्मा ने किया।

सहकार से समृद्धि की परिकल्पना होगी साकार प्रदेश और देश की समृद्धि : मंत्री कश्यप