स्वतंत्र बोल
रायपुर 25 मई 2026: अगर आप जून महीने में बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। जून में अलग-अलग त्योहारों, शनिवार और रविवार को मिलाकर बैंक कुल 11 दिन बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर समय रहते प्लानिंग नहीं की, तो आपका जरूरी काम बीच में अटक सकता है।
मई खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और जून की शुरुआत के साथ ही छुट्टियों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाशों की वजह से अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे।
जून महीने में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट इस प्रकार है—
7 जून को रविवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
13 जून को दूसरे शनिवार के कारण सभी बैंकों में अवकाश रहेगा।
14 जून को रविवार की छुट्टी रहेगी।
15 जून को YMA दिवस और राज संक्रांति के चलते आइजोल और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे।
21 जून को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
25 जून को मोहर्रम के कारण विजयवाड़ा में बैंकों का अवकाश रहेगा।
26 जून को मुहर्रम, यौम-ए-शहादत और आशूरा के चलते अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
27 जून को चौथे शनिवार की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
28 जून को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
29 जून को संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
30 जून को रेमना नि पर्व के चलते आइजोल में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
हालांकि बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, नेट बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। लेकिन चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, ड्राफ्ट और शाखा से जुड़े अन्य जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं।
ऐसे में अगर जून में आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो छुट्टियों की इस लिस्ट को देखकर पहले से तैयारी कर लेना बेहतर रहेगा।


