स्वतंत्र बोल
धमतरी 12 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रत्नाबांधा इलाके में सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण साहू के मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती तौर पर AC में शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, रामकृष्ण साहू सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनके मकान में अचानक आग लगी और देखते ही देखते उसने घर के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट
आग की वजह से घर में रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। फिलहाल नुकसान की कुल रकम का आकलन नहीं हो सका है। मकान मालिक की ओर से पुलिस में कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है।
आग लगने की वजह की जांच
प्रारंभिक जानकारी में AC में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।


