स्वतंत्र बोल
रायपुर 05 मार्च 2025. राजधानी में सालों से टैक्स नहीं चुकाने वालों के खिलाफ नगर निगम एक्शन के मूड में है. रायपुर निगम की टीम ने बायकेदारों से टैक्स वसूली अभियान शुरू किया गया है. मौके पर टैक्स नहीं पटाने वालों के खिलाफ संपत्ति पर तालाबंदी की कार्रवाई की जा रही है. आयुक्त अबिनाश मिश्रा के आदेश और अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त राजस्व डॉक्टर अंजलि शर्मा,राजस्व अधिकारी खीरसागर नायक के निर्देश पर जोन 10 के वार्ड नंबर 52 में राजस्व विभाग में बड़े बकायेदार पर सीलबंद की कड़ी कार्रवाई की गई।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
दरअसल, डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 में आशुतोष शर्मा 5 सालों (वर्ष 2019-20) से 5,92,354 रुपये का संपत्तिकर नहीं भर रहे थे. कई नोटिस और अंतिम सूचना के बावजूद भुगतान न करने पर उनकी फर्म आनंद रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया. वहीं वीआईपी मार्ग, अमलीडीह में स्थित दी लीविंग रूम एंड ग्रीन कैफे की संचालिका ज्योति केशवानी को डिमांड बिल/नोटिस जारी किया. उन्हें तीन दिनों के भीतर अपनी प्रॉपर्टी आईडी अपडेट करवाकर संपत्तिकर का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसा न करने पर वार्षिक भाड़ा मूल्य तय कर नया बिल जनरेट करने की चेतावनी दी गई है. बकायदार पर सीलबंद की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी आज की सीलबंद की कार्यवाही के अभियान में जोन 10 के जोन सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल और जोन 10 राजस्व विभाग के अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति रही।कुम्हारी नगर पालिका परिषद् में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
