राहुल, प्रियंका का ननों को समर्थन बजरंदल ने जताया आक्रोश फूंका पुतला

स्वतंत्र बोल
रायपुर 1 अगस्त 2025: बीते 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन से केरल की दो ननो के गिरफ़्तारी का मामला सड़क से लेकर संसद तक गरमाया हुआ है। इस मामले को लेकर संसद के बाहर विपक्ष ने हंगामा किया तो वही इंडि गठबंधन का डेलीगेट्स इन ननों से मिलने दुर्ग भी पहुंचा। फ़िलहाल ये मामला NIA कोर्ट पहुंच चूका है जिसकों लेकर आज एक बार फिर इंडि गठबंधन के डेलीगेट्स दुर्ग पहुंचे और कांग्रेस के साथ मिलकर ननों की गिरफ्तारी का विरोध करेंगे।

तो वही बजरंगदल ने धर्मांतरण और मानव तस्करी मामले में दुर्ग जेल में बंद दो नन का समर्थन करने पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया. भिलाई के सुपेला चौक समेत जिले के 14 स्थानों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की।

दुर्ग में कान्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल की क्रूरता, बच्ची के मुंह पर टेप लगाकर की पिटाई

दरअलस 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो ननों के साथ एक नारायणपुर के युवक को जीआरपी ने धर्मांतरण और मानवतस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। नारायणपुर की 3 युवतियों को नौकरी का लालच देकर पहले दुर्ग लाया गया और फिर उनको दुर्ग से आगरा ले जाया जा रहा था। युवतियां जब विरोध करती है तो ननों द्वारा बोला जाता अब यहां तक आ गई हो तो जाना होगा। पूरे घटनाक्रम को बजरंगदल के कार्यकर्ता देख रहे थे जिसके बाद युवतियों से पूछने पर घटना की जानकारी मिलती और फिर इनकी गिरफ्तारी होती है।