छत्तीसगढ़ को छुआछूत और जातिवाद से मुक्त करने हेतु 19 को प्रांतीय महासम्मेलन

स्वतंत्र बोल
रायपुर 16 सितंबर 2025. छत्तीसगढ़ को छुआछूत और जातिवाद से मुक्त करने सर्व समाज समन्वय महासभा द्वारा रायपुर में प्रांतीय महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के सामाजिक इतिहास में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। आयोजक समिति से जुड़े नीता लवानियाऔर प्रोफेसर डॉ. संजीव वशिष्ठ ने बताया कि इस महासम्मेलन में प्रदेश को छुआछूत और जातिवाद की दुर्भावना से मुक्त करने की ऐतिहा सिक घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश के सभी समाजों के अध्यक्ष, संत-महात्मा और वरिष्ठ नागरिक अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे तथा अपना समर्थन और स्वीकृति प्रदान करेंगे।

महासम्मेलन से पूर्व रायपुर, धमतरी, बालोद, महासमुंद, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर सहित अन्य प्रमुख जिलों में जिला अध्यक्षों और संत-महात्माओं की बैठकें आयोजित की गईं। जिन्होंने इस विषय पर उनकी बहुमूल्य राय और सहमति प्राप्त की गई। तत्पश्चात प्रांतीय महासम्मेलन में लगभग 80–100 समाजों के प्रांतीय अध्यक्ष, गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सरकार्यवाहरामदत्त जी, रामज्ञानी दास महात्यागी, गुरु मां साध्वी रेणुका जी, विश्वनाथ बोगी प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ उपस्थित रहेंगे।