प्री-डायबिटीज वह स्थिति होती है जिसमें शरीर में शुगर का स्तर सामान्य से अधिक लेकिन डायबिटीज के स्तर से कम होता है। यह टाइप-2 डायबिटीज होने का एक प्रमुख संकेत होता है। अगर इस स्थिति को समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो आगे चलकर यह गंभीर समस्या बन सकती है। भारत को ‘डायबिटीज कैपिटल’ कहा जाता है क्योंकि यहां लोगों में शुगर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। कई लोग इसके शुरुआती लक्षणों को नहीं पहचान पाते जिससे उन्हें बाद में परेशानी होती है। आइए जानते हैं वे 5 संकेत जो रात को दिखते हैं और जो प्री-डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकते हैं।
Pre-Diabetes Symptoms:रात में दिखने वाले 5 संकेत जो शुगर की ओर इशारा करते हैं
1. रात को ज्यादा पसीना आना (Night Sweats)
अगर आपको रात में जरूरत से ज्यादा पसीना आता है तो यह ब्लड शुगर के असंतुलन का संकेत हो सकता है। शुगर लेवल ज्यादा होने पर शरीर इसे संतुलित करने की कोशिश करता है जिससे पसीना आ सकता है।
2. पैरों में झुनझुनी या सुन्न होना (Tingling in Legs)
अगर आपको रात में पैरों में झुनझुनी या सुन्न होने की समस्या हो रही है तो इसे हल्के में न लें। यह हाई ब्लड शुगर के कारण हो सकता है और प्री-डायबिटीज का संकेत भी हो सकता है।
3. रात में नींद न आना (Restless Sleep)
अगर आपको रात में सोने में परेशानी हो रही है, बार-बार नींद खुल रही है या बेचैनी महसूस हो रही है, तो यह ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव के कारण हो सकता है। खराब नींद डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकती है।
4. रात में धुंधला दिखना (Blurry Vision at Night)
अगर आपको रात में साफ नहीं दिखता या चीजें धुंधली नजर आती हैं, तो यह भी हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। बढ़ा हुआ शुगर लेवल आंखों के लेंस पर असर डालता है जिससे विजन प्रभावित हो सकता है।
5. रात को बार-बार भूख लगना (Hunger at Night)
अगर आपने डिनर अच्छे से किया है फिर भी रात को बार-बार भूख लगती है और आपको कुछ खाने की जरूरत महसूस होती है, तो यह भी शुगर असंतुलन का संकेत हो सकता है।
Pre-Diabetes Symptoms:डायबिटीज से बचने के लिए क्या करें?
अगर आपको उपरोक्त संकेत नजर आते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें। साथ ही, निम्नलिखित उपाय अपनाकर आप अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकते हैं:
- वजन मैनेज करें: मोटापा डायबिटीज का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। इसलिए वजन को नियंत्रित रखें।
- संतुलित आहार लें: अपनी डाइट में फाइबर, साबुत अनाज, हरी सब्जियां और फल शामिल करें।
- मीठे पदार्थों से बचें: अधिक शुगर वाले फूड्स और ड्रिंक्स का सेवन कम करें।
- स्मोकिंग और अल्कोहल से बचें: ये दोनों चीजें ब्लड शुगर को असंतुलित कर सकती हैं।
- नियमित व्यायाम करें: रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज या वॉक करें।
- सोने का समय निर्धारित करें: पर्याप्त और गहरी नींद लेना बहुत जरूरी है।
Kiwi Benefits: चिलचिलाती गर्मी में शरीर को रखे कूल और हेल्दी, फायदे सुनकर हो जाएंगे हैरान


