स्वतंत्र बोल
रायपुर 16 अगस्त 2025: राजधानी रायपुर में पुलिस और प्रशासन ड्रग्स के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। नशे का सेवन करने वाले और ड्रग्स तस्करों के खिलाफ पुलिस एक्शन मूड है। राजधानी में सोशल मीडिया पर ड्रग्स का सेवन करते युवक-युवतियों का वीडियो वायरल हो रहा था, जिसके खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहे 4 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 2-2 लाख रुपये का बाउंड ओवर लगाया गया है, जबकि वीडियो में शामिल टीनएजरों की काउंसलिंग कर उन्हें अभिभावकों के सुपुर्द किया गया है।

राजधानी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने वायरल वीडियो की तस्दीक कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुरानी बस्ती की टीम ने वीडियो में नजर आ रहे लोगों को चिन्हांकित कर पकड़ा। इनमें चार वयस्क युवक चंदन सोनकर (27), रितेश सोनी (24), शिवम धीवर (21) और तैफिउद्दीन (23) शामिल हैं, जो रायपुर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं।
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के बताए ठिकानों पर रेड की, लेकिन वहां कोई मादक पदार्थ नहीं मिला। सभी के मोबाइल जब्त कर उनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। चारों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में कार्रवाई करते हुए 2-2 लाख रुपये के बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
यह भी पढ़ें: Narsinghpur: गोटेगांव के सरकारी स्कूल में उल्टा फहरा दिया तिरंगा, तीन जिम्मेदारों को नोटिस
बता दें कि रायपुर में हाल हीं में पुलिस ने बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेटे के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स पेडलर्स और कुरियर वॉयस को भी गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में भी मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। नशे के खेप के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
