स्वतंत्र बोल
रायपुर 16 अगस्त 2025: CGPSC की तरफ से गुरुवार को आगामी भर्ती परीक्षाओं से संबंध में गाइडलाइन जारी कर दिया है। PSC भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों और व्यापमं की भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल करते पकड़े अभ्यर्थियों के कारण नई गाइडलाइन जारी करना पड़ा है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जारी गाइडलाइन के मुताबिक, विवाहित महिलाओं को मंगलसूत्र, नाक में बाली पहनने की छूट दी गई है। इसके अलावा काले, गहरे हरे, नीले समेत अन्य रंग के कपड़े पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थी जूता पहनकर परीक्षा नहीं दे सकते हैं। महिलाएं को भी ऊंची हील्स की सैंडल पहनने मना है।
ड्रग्स लेते वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, 4 पर लगाया 2-2 लाख का बाउंड ओवर
अभ्यर्थी नहीं पहन सकते डिजाइनर कपड़ें
इसके साथ ही अभ्यर्थी कार्गो अथवा अन्य डिजाइनर कपड़े पहनकर नहीं आ सकते हैं। हाफ शार्ट-टीशर्ट पहनने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों को भी हाफ बांह के सलवार सूट, ब्लाउज पहनकर आना होगा। परीक्षा से दो घंटे पहले केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जांच पड़ताल अच्छे से की जा सके।
CGPSC की वेबसाइट से ले सकते हैं जानकारी
वहीं परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा से संबंधित जारी नई गाइडलाइन सीजीपीएससी की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in में अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट में जाकर गाइडलाइन देख सकते हैं।
