स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 25 सितम्बर 2026 : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के मौके पर 25 सितंबर को दिल्ली के दीन दयाल पार्क में भजन क्लबिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में भक्ति संगीत के साथ युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने भी प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान खंजरी बजाते नजर आए।
कार्यक्रम के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। इनमें प्रधानमंत्री कलाकारों की प्रस्तुति सुनते और भजन की धुन पर खंजरी बजाते दिखाई दिए। प्रधानमंत्री ने भी कार्यक्रम की एक तस्वीर साझा करते हुए इसे दिल्ली का ‘Bhajan Clubbing’ बताया।
साधु तिवारी ने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’
कार्यक्रम में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सिंगर साधु तिवारी ने फिल्म का भक्ति गीत ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ प्रस्तुत किया। वीडियो में प्रधानमंत्री गीत की प्रस्तुति सुनते नजर आए।
कार्यक्रम की तस्वीरों में प्रधानमंत्री खंजरी बजाकर भजन की धुन पर थाप देते दिखाई दिए। भक्ति संगीत और आधुनिक प्रस्तुति के इस मेल में युवाओं की भी मौजूदगी रही।
‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
कार्यक्रम में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने भी प्रस्तुति दी। उन्होंने मंच से हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इसके अलावा फिल्म के सिंगर साधु एस. तिवारी ने ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ को आवाज देने के साथ इसके बोल और संगीत भी तैयार किए हैं। इस गीत में भगवान शिव और माता पार्वती की कहानी को आसान शब्दों और देसी अंदाज में पेश किया गया है।
साधु तिवारी ने बताया है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि यह गाना इतनी तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय होगा। गीत की सादगी और भक्ति से जुड़े अंदाज के कारण इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
Bhajan Clubbing in Delhi.
Spectacular! pic.twitter.com/BujBa4lzk7
— Narendra Modi (@narendramodi) September 25, 2026


