पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क पढ़ाई का अवसर, यहां से करें आवेदन

WhatsApp Image 2025 07 29 at 18.04.47

स्वतंत्र बोल
रायपुर 29 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के उद्देश्य से जिलों में संचालित निजी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर गुणवत्तायुक्त निःशुल्क शिक्षा के माध्यम से विकास के समान अवसर प्रदान करने हेतु ’’अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’’ संचालित है। योजनांतर्गत अनुबंधित निजी आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश दिलाया जाकर कक्षा 12वीं तक निःशुल्क अध्ययन का अवसर प्रदान किया जावेगा। इच्छुक पंजीकृत निर्माण श्रमिक ऑनलाईन आवेदन 5 अगस्त 2025 तक विभागीय वेबपोर्टल-https://shramevjayate.cg.gov.in/ तथा मोबाईल ऐप- Shramev Jayate के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने पंजीकृत श्रमिकों से अपील कर अपने बच्चों का इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

ad

youtube

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के सचिव गिरीश राम टेके ने बताया कि आवदेक जिला श्रम कार्यालय, श्रम संसाधन केन्द्र, लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से भी ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए नजदीकी जिला श्रम कार्यालय, श्रम संसाधन केन्द्र से संपर्क किया जा सकता है।

आदिवासी युवाओं को मिलेगी नई उड़ान, सीएम साय ने दी सौगात