30 जुलाई: साय कैबिनेट की बैठक, लिए जा सकते महत्वपूर्ण फैसले

स्वतंत्र बोल
रायपुर 29 जुलाई 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक 30 जुलाई को होगी। मंत्रालय में सुबह 11 बजे से होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री का दो दिवसीय दिल्ली दौरा प्रस्तावित है।

इस कैबिनेट बैठक में कर्मचारी हितों से जुड़े फैसले हो सकते हैं। इस अलावा खाद-बीज की कमी पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही धान खरीदी नीति को भी कैबिनेट में मंजूरी मिल सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 11 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में युवाओं और उद्योग से जुड़े फैसले लिए गए थे।

पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क पढ़ाई का अवसर, यहां से करें आवेदन