स्वतंत्र बोल
कवर्धा, 23 अप्रैल 2026: शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक साधारण दिखने वाले क्लीनिक के अंदर ऐसा खेल चलता मिला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। मरीजों के इलाज की जगह वहां आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाया जा रहा था।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
कबीरधाम पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड स्थित एक क्लीनिक में एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वीरस्तंभ चौक से गवाहों को साथ लिया और बताए गए स्थान पर दबिश दी।
जब दरवाजा खुला तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। वहां एक व्यक्ति मौजूद मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम नीलकमल अधिकारी (43 वर्ष), निवासी मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल और वर्तमान में प्रोफेसर कॉलोनी कवर्धा में रहने वाला बताया।
संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अलग-अलग आईडी के जरिए आईपीएल मैचों में हर ओवर और हार-जीत पर दांव लगाते हुए ऑनलाइन सट्टा चला रहा था।
पुलिस ने मोबाइल से संबंधित स्क्रीनशॉट को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया और आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के अवैध जुआ और सट्टेबाजी से दूर रहें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध कामों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
