नेशनल हाईवे पर बड़ी लापरवाही: दुर्घटना प्रबंधन में कोताही पर एजेंसी पर 10 लाख का जुर्माना

NHAI Toll Rule

स्वतंत्र बोल
रायपुर 14 अक्टूबर 2026: राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के कटघोरा-अंबिकापुर खंड पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने संबंधित एजेंसी मेसर्स रविंद्र सिंह पर 10 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई है। 12 अक्टूबर को चोटिया टोल प्लाजा के पास दो ट्रक-ट्रेलरों की भिड़ंत हुई थी। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने में देरी के कारण मार्ग बाधित रहा।

ad

राहत कार्य में सामने आईं कई कमियां

जांच में सामने आया कि हादसे के दौरान एजेंसी का परियोजना प्रबंधक मौके पर मौजूद नहीं था। क्रेन ऑपरेटर की अनुपलब्धता और रिकवरी उपकरणों के लिए पर्याप्त ईंधन नहीं होने से राहत कार्य प्रभावित हुआ।

youtube

1033 हेल्पलाइन पर बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद समय पर जरूरी सहायता नहीं मिल सकी।

निर्धारित मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई

NHAI ने इन कमियों को घटना प्रबंधन और हाईवे पेट्रोलिंग के निर्धारित मानकों का उल्लंघन माना। इसके बाद संबंधित एजेंसी पर 10 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई।