कलाकारों को मुख्यमंत्री से मिलवाएंगे विधायक ललित चंद्राकर

स्वतंत्र बोल
भिलाई 25 मार्च 2025. 
ललित कला अकादमी के रीजनल सेन्टर की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे छत्तीसगढ़ के ख्यातलब्ध कलाकार। विधायक ललित चंद्राकर ने अपने आवास में मिलने आए कलाकारो को आश्वस्त किया है कि वे इस महत्वपूर्ण विषय पर हरसंभव मदद करेंगे। मुलाकात के दौरान वरिष्ठ रंगकर्मी विजय शर्मा, प्रवीण कालमेघ, तरूण धोटे, कांता देवी, यश दलवी खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से प्रीति, गुंजन तथा ललित कला, नई दिल्ली में राज्य से प्रथम बोर्ड मेम्बर डॉ.अंकुश देवांगन उपस्थित थे।