पीरदा में ‘मोर द्वार साय सरकार’ अभियान का MLA अनुज शर्मा ने किया शुभारंभ

4533089 untitled 30 copy (1)

स्वतंत्र बोल

ad

रायपुर 18 अप्रैल 2025। सीएम विष्णु देव साय के निर्देश पर आज धरसीवा जनपद के ग्राम पंचायत पीरदा में ‘मोर द्वार साय सरकार’ अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ धरसीवा विधायक अनुज शर्मा ने किया। अभियान के तहत ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई और आवास प्लस 2.0 योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। योजना का लाभ मिलते ही लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी छा गई। ग्राम पंचायत खोरसी में ‘मोर द्वार साय सरकार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब, जनपद पंचायत आरंग की अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को ग्रामीणों तक सीधे पहुंचाने की पहल की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उनका समाधान करना है, जिससे शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके।

youtube