मंत्री राजवाड़े की चेतावनी- एक-एक रुपया महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए..भ्रष्टाचार हुआ तो खैर नहीं।

स्वतंत्र बोल
​रायपुर 12 अप्रैल 2026.  महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने विभागीय योजनाओ और बजट की समीक्षा की। निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री राजवाड़े ने आबंटित बजट का 89% व्यय होने पर संतोष जताया और सभी जिलों में स्वीकृत राशि का समयबद्ध पयोग करने निर्देशित किया। महतारी वंदन योजना अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को समय पर किस्त भुगतान और शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने निर्देशित किया। सक्षम आंगनबाड़ी योजन अंतर्गत प्रदेश के चिन्हित सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो के उन्नयन कार्य की भौतिक व वित्तीय प्रगति जांची गई।सभी कार्य गुणवत्ता पूर्व तरीके से 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। पोषण अभियान अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या में कमी लाने हेतु ‘पोषण ट्रैकर’ में रियल टाइम डेटा एंट्री सुनिश्चित करने कहा गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में और सार्थक पहल करने हेतु सुझाव दिया गया कि राज्य के सभी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों में इस योजना के प्रचार प्रसार हेतु कार्य किया जाए जिससे राज्य के सभी पात्र गर्भवती माता को इसका लाभ मिल सके।उल्लेखनीय है कि इस योजना के क्रियान्वयन में महिला बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर रहा था।

मंत्री राजवाड़े ने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को हर 15 दिन में व्यय की समीक्षा जिले स्तर पर करते हुए मासिक रिपोर्ट भेजने निर्देशित किया और अधिकारियो को फील्ड में जाकर काम करने की नसीहत दी। मंत्री ने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के बिक्री के लिए विशेष कैंप लगाने निर्देशित किया। भारत सरकार से वित पोषित योजनाओं पर समय रहते मंत्रालय महिला एवं बाल विकास,नई दिल्ली से समन्वय स्थापित कर अनुदान प्राप्त करने हेतु समयबद्ध तरीके से काम करने हेतु निर्देशित किया।

मंत्री ने भ्रष्टाचार पर अधिकारियो को चेताया कि “एक-एक रुपया महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए है, व्यय में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।” बैठक में महिला बाल विकास संचालक रेणुका श्रीवास्तव, सयुक्त संचालक का अधिकारी मौजूद थे।

 

साढ़े 9 लाख का गबन, पुलिस ने दर्ज किया FIR.. चुनाव के बीच प्रकरण ही नस्तीबद्ध कर दिया।