स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली, 27 अप्रैल 2026: देश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और हालात दिन-ब-दिन डरावने होते जा रहे हैं। सूरज की तपिश इतनी तेज हो चुकी है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ऐसा अलर्ट जारी किया है, जिसने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों की चिंता बढ़ा दी है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मौसम विभाग के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा महाराष्ट्र के अकोला से सामने आया, जहां पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह स्थिति आने वाले दिनों के और ज्यादा भयावह होने का संकेत दे रही है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 26 और 27 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात में भी लू चलने की प्रबल संभावना जताई गई है।
सबसे ज्यादा चिंता की बात छत्तीसगढ़ को लेकर सामने आई है। विभाग के मुताबिक 28 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है। इसके साथ ही 27 और 28 अप्रैल को ‘गर्म रात’ यानी रात में भी तापमान ज्यादा रहने की आशंका जताई गई है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम हो गई है।
दक्षिण और तटीय इलाकों में भी हालात सामान्य नहीं हैं। त्रिपुरा, तटीय महाराष्ट्र और गुजरात में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने इसके पीछे कई जटिल मौसमी कारण बताए हैं। पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और विभिन्न वायु प्रवाह प्रणालियों के चलते गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। मध्य और निचले क्षोभमंडल में बने इन सिस्टम्स के कारण तापमान में गिरावट के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं।
हालात को देखते हुए साफ है कि आने वाले दिन और भी मुश्किल भरे हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
