स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 28 अप्रैल 2025: नौकरी के दौरान हर महीने आने वाली सैलरी ज़िंदगी को आसान बनाती है, लेकिन रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ी चिंता होती है-नियमित आय की। यही वजह है कि बहुत से लोग रिटायरमेंट से पहले ही ऐसा विकल्प तलाशते हैं, जो उन्हें जीवनभर एक सुनिश्चित इनकम देता रहे।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
अगर आप भी ऐसी ही किसी योजना की तलाश में हैं, तो LIC की “जीवन अक्षय पॉलिसी” आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस स्कीम में एक बार निवेश करने के बाद आपको हर महीने तय पेंशन मिलती रहेगी-बिना किसी जोखिम के।
क्या है LIC जीवन अक्षय पॉलिसी?
LIC की जीवन अक्षय पॉलिसी एक सिंगल प्रीमियम, नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग पर्सनल एन्युटी प्लान है। इसका मतलब है कि आपको इसमें केवल एक बार पैसा निवेश करना होता है, और फिर आपके खाते में नियमित अंतराल पर पेंशन आती रहती है। यह योजना रिटायरमेंट के बाद की फाइनेंशियल सुरक्षा को लेकर एक ठोस समाधान देती है।
कौन कर सकता है निवेश?
- आयु सीमा: 30 से 85 वर्ष के बीच का कोई भी व्यक्ति इसमें निवेश कर सकता है।
- यह पॉलिसी आप सिंगल या जॉइंट (पति-पत्नी) दोनों रूपों में खरीद सकते हैं।
कितनी पेंशन मिलेगी?
- अगर आप ₹1 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको ₹12,000 सालाना यानी ₹1,000 महीना पेंशन मिलेगी।
- वहीं अगर आप चाहते हैं कि हर महीने आपको ₹20,000 पेंशन मिले, तो इसके लिए आपको लगभग ₹40.72 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करना होगा।
भुगतान के विकल्प
आप अपनी सुविधा के अनुसार पेंशन प्राप्त करने का तरीका चुन सकते हैं:
- मासिक
- तिमाही
- छमाही
- वार्षिक
क्यों है ये पॉलिसी फायदेमंद?
- एकमुश्त निवेश के बाद जिंदगी भर आय सुनिश्चित होती है।
- बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं—यह पूरी तरह सुरक्षित स्कीम है।
- पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद भी संयुक्त पॉलिसी के मामले में जीवनसाथी को पेंशन मिलती रहती है।
- निवेशक को जीवन भर के लिए फाइनेंशियल सुरक्षा मिलती है।
LIC जीवन अक्षय पॉलिसी उन लोगों के लिए आदर्श विकल्प है, जो रिटायरमेंट के बाद अपने खर्चों के लिए एक स्थिर और भरोसेमंद आय चाहते हैं। यह योजना जीवनभर के लिए फाइनेंशियल आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करती है—वो भी बिना किसी रिस्क के।
