स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 28 अप्रैल 2025: प्राइम वीडियो पर एक बार फिर बड़ा धमाका होने वाला है। ‘पंचायत’ के मेकर्स अब एक नई सीरीज लेकर आ रहे हैं। अब प्राइम वीडियो की अपकमिंग वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ की रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान हुआ है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
TVF (द वायरल फीवर) के बैनर तले बनी इस ओरिजिनल सीरीज की कहानी को वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखा है। वहीं, इसका निर्देशन राहुल पांडे ने किया है। इस सीरीज की कहानी क्या है? चलिए जानते हैं।
क्या है प्राइम वीडियो की नई सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ की कहानी?
दरअसल, ये कहानी एक महत्वाकांक्षी शहरी डॉ. प्रभात की जर्नी पर आधारित है, जो दूर के एक गांव में लगभग बंद पड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से शुरू करने के लिए अड़चनों, वहां के लोगों की डाउट और अनोखी परेशानियों का सामना करता है। इसमें अमोल पाराशर और विनय पाठक अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। साथ ही आकांक्षा रंजन कपूर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे एक्टर्स भी इस सीरीज का हिस्सा हैं।
‘ग्राम चिकित्सालय’ कब होगी रिलीज?
आपको बता दें, ‘ग्राम चिकित्सालय’ 9 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। इस सीरीज को भारत समेत 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। ये सीरीज हास्य और सामाजिक टिप्पणियों को एक साथ लेकर आएगी। ‘ग्राम चिकित्सालय’ एक ऐसी कहानी है जो आपका दिल छू लेगी और प्रेरणा भी देगी। इसका मकसद आपसी जुड़ाव और हर मुश्किल के बाद भी बदलाव की कोशिश के बारे में है।
धर्म के नाम पर हिंसा की निंदा
धर्म पूछकर हिंसा करने वालों की कड़ी आलोचना करते हुए ओवैसी ने कहा कि ‘आईएसआई, आईसिस जैसे आतंकी संगठनों का मकसद भारत में हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काना है। कश्मीर में हिंसा के पीछे भी यही साजिश है।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘जो भी जाति या धर्म पूछकर किसी पर हमला करता है, वह गलत है और उसकी वे पूरी तरह निंदा करते हैं।’
भारत-पाक संभावित युद्ध पर प्रतिक्रिया
भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध की अटकलों पर ओवैसी ने कहा, ‘युद्ध का फैसला सरकार को करना है। विपक्ष ने सरकार से साफ कहा है कि जो भी जरूरी हो, वह करें, लेकिन आतंकवाद का हमेशा के लिए खात्मा होना चाहिए। सरकार को अपना काम स्वतंत्रता से करने देना चाहिए।’
पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डालने की मांग
ओवैसी ने पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में डालने की मांग करते हुए कहा कि ‘भारत सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘अवैध पैसों के जरिये आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है, जिस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। भारत को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है।’ इसके अलावा, पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा, ‘यह शाहिद अफरीदी कौन है? आप इस जोकर का नाम क्यों ले रहे हैं?’
