स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 08 मार्च 2025:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भाजपा दिल्ली महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे हैं। जहां उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी हैं।
दिल्ली में कांग्रेस का भी महिला दिवस पर कार्यक्रम
दिल्ली में कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कहा कि महिलाओं के जीवन में हर दिन महत्वपूर्ण है। मगर 8 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित है। महिलाओं का संघर्ष खत्म नहीं हो पा रहा है। अन्याय के खिलाफ उनकी न्याय की लड़ाई जारी है। मैं उम्मीद करती हूं कि हम उनके लिए भी एक रोशनी की किरण लेकर आएंगे। इंदिरा भवन के हॉल में पहला कार्यक्रम महिला कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। इसमें देशभर से करीब 300 महिलाएं आई हैं। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में महिलाएं उपस्थित हैं।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
‘हमारे लिए बेटी और बेटा बराबर’
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर कहा कि महिला दिवस का मौका है। हमारा समाज बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओं से होता हुआ बेटी बढ़ाओं तक पहुंचा है। यह हम सभी के लिए खुशी की बात है। समाज को आगे आना होगा कि बेटी बढ़ाने के लिए न केवल शिक्षा बल्कि उसका स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, सम्मान और सशक्तिकरण जैसी हर चीज को जोड़ना होगा। आज समाज में पहले की अपेक्षा बहुत बदलाव है। यह समाज के मन से आना चाहिए कि हमारे लिए बेटी और बेटा बराबर हैं।
‘महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं’
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली और देश की सभी महिलाओं, माताओं-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहें, हमारी सरकार आपके लिए काम करती रहेगी।
महिला समृद्धि योजना को लेकर क्या बोले संदीप दीक्षित
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने महिला समृद्धि योजना पर कहा कि यह भाजपा का चुनावी वादा है, अगर वे वादा पूरा करते हैं तो हम इसका स्वागत करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि इस पर जो पैसा खर्च होना है उसकी भरपाई कहां से होगी। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली सरकार जो पैसा खर्चेगी उससे विकास से कोई समझौता नहीं होगा।
‘हर दिन होना चाहिए महिला दिवस’
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मैं सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। लेकिन मुझे लगता है कि महिला दिवस हर दिन होना चाहिए। जिस समाज में महिलाओं का सम्मान हो और जिस समाज की रीढ़ की हड्डी महिला होती है, मातृ शक्ति को हमेशा नमन करना चाहिए। उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए। आज पूरे विश्व में जिस तरह महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है तो पूरे समाज को मिलकर उन्हें और प्रोत्साहन देने की आवश्कता है।
Job In UP: अगर आपके के पास है यह योग्यता, तो जल्द उठाएं इस अवसर का लाभ, यहां मिलने जा रही नौकरी
