सरकार में रहते FIR दर्ज होने नहीं देती थी कांग्रेस : अरुण साव

500x300 4537719 untitled 40 copy

स्वतंत्र बोल

ad

रायपुर 20 अप्रैल 2025. छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कल प्रदर्शन करने जा रही है. सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता CM हाउस का घेराव करेंगे. इसे लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता ने बार-बार नकारा है. कांग्रेस लोकसभा-विधानसभा में पराजित हुई है. सरकार के एक साल के कामों पर पंचायत और निकाय चुनाव में मुहर लगाया है. जहां तक कानून व्यवस्था की बात है, तो पिछले 5 साल में अपराध दर्ज नहीं होते थे. अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिलता था. आज वैसी स्तिथि नहीं हैं. कोई घटना दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से घटती हैं. तो त्वरित करवाई भी होती है. सभी जवान काम कर रहे हैं. पुलिस भी काम कर रही है. इसके अलावा डिप्टी सीएम साव ने साहू समाज के प्रदर्शन और FIR पर डिप्टी CM साव ने कहा कि ये एक बार नियुक्ति करने के बाद बदल देना. अपमानजनक बात है. इसे लेकर आक्रोशित होना स्वाभाविक हैं. बता दें, रायपुर नगर निगम में बीते महीने ही बनाए गए संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाकर कांग्रेस ने बागी नेता आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त कर दिया है.

youtube