स्वीकृत सभी निर्माण कार्याें को जल्द पूर्ण कराने के दिये निर्देश

स्वतंत्र बोल
नारायणपुर 08 अप्रैल 2025
:
 कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों का साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आहूत किया गया। उन्होंने स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा चिन्हांकित ग्रामों मे पेयजल, सड़क निर्माण, सौर उर्जा, नलजल योजना, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता खुलवाने, अंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किया।

कलेक्टर ममगाईं ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2016-23 एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में में स्वीकृत आवासों की भौतिक प्रगति, नक्सल पिड़ित पुनर्वास के तहत् स्वीकृत आवास, आंगनबाड़ी भवन, पीडीएस भवन, सीएसआर एवं एससीए से जनपद पंचायत ओरछा में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत प्रगति, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (लखपति महिला), परिवारों का समावेशन, अमृत सरोवर, नक्सल पिड़ितों एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों को को प्रदाय की गई शासकीय नियुक्ति, वनाधिकार पत्रों की डिजिटलाईजेशन एवं वनाधिकार पत्रों की नामांतरण की प्रगति की गहन समीक्षा करतेु हुए आवश्यक निर्देश दिये।

कलेक्टर ने आदिवासी विभाग द्वारा संचालित आश्रम छात्रावासों का प्राप्त एवं अप्राप्त निरीक्षक प्रतिवेदन की संख्यात्मक जानकारी ली। कुछ आश्रम छात्रावासों में नवीन शौचालय, नवीन स्नानागार, स्ट्रीट लाईट, सोलर लाईट, खेल सामग्री, विद्युत कनेक्शन, अतिरिक्त कक्ष, किचन शेड, बोर, कम्प्यूटर, सीसी टीवी कैमरा, पंखा, टीवी, टेबल कुर्सी, मच्छरदानी, गद्दा चादर एवं रंगाई पोताई की आवश्यकता को देखते हुए शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत विभिन्न स्वीकृत अपूर्ण कार्यों की जानकारी लेकर शीघ्र पूर्ण कराने निर्देशित किया।