भाजपा कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा…

स्वतंत्र बोल
रायपुर 15 अगस्त 2026.   स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और एकात्म परिसर कार्यालय में देशभक्ति और उत्साह से भरे माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

ad

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित समारोह में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, श्रम आयोग अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

youtube