सीएम साय और अदानी समूह के चेयरमैन के बीच महत्वपूर्ण बैठक, बिजली व सीमेंट संयंत्रों के विस्तार के लिए 65 हजार करोड़ का होगा नियोजित निवेश
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल
रायपुर 12 जनवरी 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व अदानी समूह के चेयरमैन गौतम अदानी की महत्वपूर्ण बैठक हुई है। छत्तीसगढ़ में अदानी समूह द्वारा औद्योगिक निवेश को लेकर सीएम व समूह के चेयरमैन अदानी के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई साथ ही अदानी समूह के चेयरमैन ने छत्तीसगढ़ के विकास में समूह की ओर से सहभागिता निभाने का वायदा भी किया।
अदानी समूह के चेयरमैन गौतम अदानी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में समूह के बिजली संयंत्रों के विस्तार के लिए ₹60,000 करोड़ के नियोजित निवेश की घोषणा की। इस विस्तार से छत्तीसगढ़ की कुल बिजली उत्पादन क्षमता में अतिरिक्त 6,120 मेगावाट की वृद्धि होगी। इसके अलावा, चेयरमैन अदानी ने राज्य में समूह के सीमेंट संयंत्रों के विकास और विस्तार के लिए ₹5,000 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई।
0 सीएसआर मद से मजबूत होगी छत्तीसगढ़ की आधारभूत संरचना
समूह के चेयरमैन गौतम अदानी ने राज्य सरकार को अदानी फाउंडेशन के माध्यम से सीएसआर के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और पर्यटन में पहल का समर्थन करने के लिए अगले चार वर्षों में 10,000 करोड़ के निवेश का आश्वासन भी दिया।
0 छत्तीसगढ़ के डेटा सेंटर, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर की संभावनाओं पर चर्चा
बैठक में रक्षा-संबंधी उपकरणों के निर्माण और छत्तीसगढ़ में डेटा सेंटर तथा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर की स्थापना में संभावित सहयोग पर भी चर्चा की गई। इस महत्वपूर्ण निवेश से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने, रोजगार के अवसर पैदा होने और राज्य के समग्र विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
0 सीएमओ छत्तीसगढ़ ने एक्स पर दी जानकारी
सीएमओ छत्तीसगढ़ के आधिकारी एक्स हैंडल पर सीएम विष्णुदेव साय और अदानी समूह के चेयरमैन गौतम अदानी के बीच हुई महत्वपूर्ण चर्चा और औद्योगिक निवेश को लेकर समूह के चेयरमैन द्वारा दिए गए पुख्ता आश्वासन सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर जानकारी दी है। एक्स हैंडल पर सीएम साय और समूह के चेयरमैन अदानी की दो तस्वीर भी साझा की गई है।पीएम आवास पात्र लाभार्थियोंको के लिए बड़ी खबर, सीएम योगी ने बनाया खास प्लान
