स्वतंत्र बोल
बिलासपुर, 02 मई 2025: पहलगाम हमले के बाद बिलासपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले में लगातार संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस और प्रतिबंधित कप सिरप बरामद किया गया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। दावा किया जा रहा है कि बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। आरोपी शहर का शातिर बदमाश है लेकिन इस बार उसके पास से जो पिस्टल बरामद हुई है उस पर ‘USA’ लिखा है। एडिशनल एसपी सिटी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर जांच की जा रही है। मंगलवार रात पुलिस को जानकारी मिली कि शहर के शातिर बदमाश शिबू उर्फ शहबाज खान अपनी अपनी कार में नशीली दवा और अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा है।
खबर मिलते ही सिविल लाइन थाने के आरक्षक अतुल सिंह और रितेश मिश्रा ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। जिसके बाद उसे लेकर थाने आ गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उसके गैंग की भी जानकारी ली जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं। लिहाजा, उसका हिस्ट्रीशीट भी तैयार की जा रही है।
