बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम: छत्तीसगढ़ में बारिश थमी या फिर होगी बौछारें?

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 29 सितंबर 2026:
छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार अब धीमी हो गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहा। सरगुजा और बस्तर जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के अनेक जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ad

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

रायपुर शहर में 29 सितंबर को आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

youtube

आज हल्की बारिश के आसार

प्रदेश के किसी भी जिले के लिए आज मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कई इलाकों में मौसम रहा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में मौसम शुष्क रहा। सरगुजा और बस्तर जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। कुसमी और बैकुण्ठपुर में 1-1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इस दौरान राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में सबसे कम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

मौसम सिस्टम में क्या बदलाव हुआ?

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा आगे बढ़ रही है। वहीं उत्तर-पश्चिम और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है।